Advertisements
Spread the love

15 मार्च से बोलायडीह से गायब लड़की के परिजन पहुंचे गम्हरिया थाना रो रो कर ढूंढने की अपील…

सरायकेला:जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना परिसर में बोलायडीह से बीते 15 मार्च से गायब लड़की के परिजनों एवं अन्य लोग थाना परिसर में आकर अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए रो रो कर लड़की को ढूंढने की अपील करते देखे गए। जानकारी देते हुए लापता लड़की की मां ने बताया कि जब लड़की गायब हुई तो गम्हरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा पूछा गया कि अगर किसी के ऊपर शक है तो बताएं । तो लापता लड़की की मां ने सुजीत नाम के लड़के पर शक होने की बातें बताई ।

वहीं जब सुजीत से पूछा गया तो उसने किसी अंकित नाम के लड़के का जिक्र किया है। जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। अभी तक लड़की नहीं मिलने से वे लोग काफी ज्यादा दुखी एवं विलाप करते देखे गए। जहां लड़की के पिता ने कहा कि उन्हें अब यह भी नहीं पता है कि लड़की जीवित है या मर चुकी है ।

पूरे मामले को लेकर लड़की की मां ने कहा है कि दो दिनों के अंदर उनकी लड़की मिल जानी चाहिए। वहीं लड़की की बुआ ने उसे लाल बिल्डिंग चौराहे के पास देखने का दावा भी किया है। लड़की का नाम राधिका कुमारी बताया गया है। जिसकी एक तस्वीर भी जारी की गई है।

You missed