Advertisements
Spread the love

सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने पर आप पार्टी ने जताया हर्ष…

झूठ की रेखाएं ज्यादा लंबी नहीं खींची जा सकती: सावित्री मार्डी…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने से पार्टी में खुशी की लहर है। आम आदमी पार्टी की सरायकेला विधानसभा अध्यक्षा श्रीमती सावित्री मार्डी ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए जानकारी दी है कि सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने से पूरे भारत में आप पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में भी खुशी की लहर है।

उन्होंने कहा है कि झूठ की रेखाएं ज्यादा लंबी नहीं खींची जा सकती हैं। आप पार्टी के सांसद संजय सिंह पार्टी के सच्चे और ईमानदार सिपाही है। इन्हें झूठ की दलदल में फंसा कर रखने का कुप्रयास किया गया था।

उन्होंने कहा कि भारत के 140 करोड़ जनता का और उनके आशीर्वाद से सच्चाई की जीत हुई है। और सांसद संजय सिंह की तरह ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं को भी बहुत जल्द ही राहत मिलेगी। क्योंकि सच्चाई की जीत में देर है अंधेर नहीं है।

You missed