Advertisements
Spread the love

किशोर कुमार के जन्मदिन पर यूनाइटेड ट्रेक सिंगर सीनी द्वारा द मूड ऑफ किशोर कुमार नाइट का किया जाएगा आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । लीजेंड मेलोडी सिंगर स्वर्गीय किशोर कुमार के 95वें जन्मदिन पर यूनाइटेड ट्रैक सिंगर सीनी के तत्वावधान “द मूड ऑफ़ किशोर कुमार-ए फैंटास्टिक एंड मेलोडियस इवनिंग” का आयोजन आगामी 4 अगस्त को किया जाएगा।

Advertisements

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अनिल सोरेन की देखरेख में आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने बताया कि सरायकेला के दुर्गा पूजा मैदान में इसका आयोजन किया जाएगा। जिसमें डिजाइन्ड एंड प्रोड्यूस्ड बाउ राजेश सुरेन, राजकुमार पिंगुआ, भीम सिंह कुदादा एवं गायककार पंचू कुमार मुखी, रोशन लाल मलिक, अनिल सुरेन, विशाल मुखी, तुलसी कुंभकार, निराकार लोहार, प्रिया, महाश्वेता, स्वाति, रूबी जेना, दीपा कुमारी एवं प्रीति तथा एंकर मयंक सेक्सरिया और मुकेश कुमार पंडा द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की जाएगी।

You missed