Advertisements
Spread the love

जिला बार एसोसिएशन प्रांगण में अध्यक्ष द्वारा फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। 77वें स्वाधीनता दिवस के शुभ अवसर पर जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के प्रांगण में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। और राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी गई। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी और बार एसोसिएशन के सबसे वरिष्ठ अधिवक्ता जीबी पति एवं दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजन स्वामी की टीम द्वारा राष्ट्रीय गीत और संगीत का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, संयुक्त सचिव प्रशासन भीम सिंह कुदादा, वरिष्ठ अधिवक्ता केपी दुबे, एससी हाजरा, जीएन पंडा, आशीष पात्रा एवं एडीजे दो कनकन पट्टादार द्वारा राष्ट्रीय गीत संगीत के कार्यक्रम का संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में सीजेएम श्रीमती मंजू कुमारी, एसीजेएम सुश्री कवितांजलि टोप्पो, एसडीजेएम एसके पिंगुआ, चांडिल कोर्ट के एसडीजेएम अमित प्रकाश सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित