Advertisements
Spread the love

द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां ने नए एसपी का किया स्वागत…

सरायकेला:

सरायकेला। पदभार ग्रहण करने के पश्चात नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार का द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां द्वारा पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित निवर्तमान पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश को भी द प्रेस क्लब आफ सरायकेला-खरसावां द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत द्वारा नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को हर संभव सहयोग करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि उनकी टीम से जिस तरह के सहयोग की अपेक्षा की जाएगी भैंसा सहयोग उन्हें किया जाएगा।

मौके पर द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के उपाध्यक्ष रासबिहारी मंडल, प्रमोद सिंह, सुमित सिंह, कुणाल कुमार, सुनील गुप्ता, संतोष कुमार, बलराम पांडा और मधुसूदन कुमार मौजूद रहे।

You missed