Advertisements
Spread the love

श्री राम नवमी शोभायात्रा को लेकर बृहस्पतिवार को रहेगी नो एंट्री…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। श्री राम नवमी पूजा उत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को विभिन्न अखाड़ों से निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर जिले में नो एंट्री की व्यवस्था की गई है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शांतिपूर्ण तरीके से पर मनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा नो एंट्री लगाई गई है।

इसके तहत बृहस्पतिवार की दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक सरायकेला थाना अंतर्गत चाईबासा रोड में भाजपा कार्यालय के पास एवं खरसावां रोड में बिरसा चौक के पास, कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के पास, आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर टोल प्लाजा के पास, चांडिल गोलचक्कर से नीमडीह थाना तक एवं संपूर्ण शहरी क्षेत्र में सभी प्रकार के माल वाहक छोटी एवं बड़ी वाहनों के परिचालन को बंद रखा गया है।

You missed