Spread the love

जल जंगल जमीन और प्रकृति की त्यौहार है सरहुल :  चंदप्रकाश चौधरी…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत महतो) 

Advertisements

रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 27 के हहुवा मे सरहुल महोत्सव मनाया गया एवं ग्राम भ्रमण किया गया जिस के मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि रामगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष युगेश बेदीया ,रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ,वार्ड पार्षद रोशन महतो एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य काशीनाथ मुंडा जी शामिल हुए‌। सरहुल महोत्सव के अवसर चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सरहुल जल जंगल जमीन एवं प्राकृतिक से जुड़ा हुआ परब हैं।

इसे हम लोग अच्छी फसल होने की कामना के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। ओर कामना करते हैं कि भविष्य में हम लोग हरा भरा रहे। लोगों से अच्छे संबंध रखें। इसे झारखंड के सभी जगहों पर ढोल नगाड़ा एवं मांदर साथ नाचते झूमते हुए इस परब को मनाते हैं। युगेश बेदीया ने कहे की हमारा झारखंड का पारंपरिक त्यौहार हैं। इसे सजने और सवरने की आवश्यकता हैं। मनोज कुमार महतो ने कहा कि सरहुल आपसी भाईचारे को बढ़ाता है सरहुल के अवसर पर सभी को जल जंगल काटने से रोकना चाहिए अगर जल जंगल ही नहीं रहेगा तो लोग जिंदा कैसे रहेंगे इसीलिए हम सबों को सरहुल पर्व के अवसर पर जल जंगल की रक्षा का शपथ लेना चाहिए।

उक्त मौके राजेंद्र महतो ,करण कुमार, महेंद्र चौधरी दशरथ चौधरी उमेश महतो नारायण महतो कमेटी के अध्यक्ष सुजीत मुंडा जी सचिव सुनील मुंडा कोषाध्यक्ष दयानंद महतो गुडन पाहन, लखन बेदिया नरेश महतो , रोशन मुंडा अमित मुंडा अशोक कालीचरण मुंडा इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You missed