Advertisements
Spread the love

आज पांच घंटे गुल रहेगी क्षेत्र की बिजली…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। मेंटेनेंस कार्य को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पांच घंटे के लिए बाधित रहेगी। उक्त जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सरायकेला के वरीय प्रबंधक तकनीकी पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को 11kv जोजो फीडर, 11kv ऊकरी फीडर, 11 केवी कोलाबीरा फीडर, 11kv सीनी फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति प्रातः 7:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक प्रभावित रहेगी।

जिसके कारण ऊकरी, सीनी, मोहितपुर, कोलाबीरा, दुगनी, मुड़िया, नारायणपुर, डोंडा, चमारु, सरायकेला बाजार, डीसी ऑफिस, पठानमारा, कुड़ी, टांगरानी, मांगूडीह, कूदरसाई, हंसाउड़ी, इंद्रटांडी, मानिकबाजार, ईटाकूदर, बड़ा काकड़ा, घाघी, टेंटोपोसी, सिंधुकोपा और सरायकेला रूरल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

You missed