Advertisements
Spread the love

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं मॉप अप दिवस के आयोजन को लेकर नोडल शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण; किया गया कृमिनाशक दवाई का वितरण…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला के तत्वावधान प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में आगामी 19 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं आगामी 26 अप्रैल को मॉप अप दिवस के आयोजन को लेकर प्रखंड के सभी विद्यालयों के नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ विशाल कुमार द्वारा नोडल शिक्षकों को कृमि से होने वाली बीमारी और उससे सुरक्षा के उपाय के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

मौके पर एमपीडब्ल्यू सूरज नारायण साव, एमपीडब्ल्यू राजेश वर्मा, एमपीडब्ल्यू मनमोहन महतो द्वारा भी संबंध में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए नोडल शिक्षकों को आवश्यक टिप्स दिए गए। मौके पर सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत, रिसोर्स टीचर नरेंद्र प्रसाद सिंह एवं फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के पश्चात रिसोर्स टीचर नरेंद्र प्रसाद सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी एवं शिक्षक सुमन धीर सामंत उर्फ पप्पू द्वारा सहयोग करते हुए नोडल शिक्षकों के बीच विद्यालय के बच्चों के लिए कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल का वितरण किया गया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?