Spread the love

लोकसभा चुनाव-2024 के तहत द्वितीय मतदान पदाधिकारी के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के तहत एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में बुधवार को द्वितीय मतदान पदाधिकारी का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसके तहत पहली पारी में चांडिल अनुमंडल के चार प्रखंडों का प्रशिक्षण हुआ। जिसमें चांडिल प्रखंड से 157 ईचागढ़ प्रखंड से 171, नीमडीह प्रखंड से 116 एवं कुकड़ू प्रखंड से 22 द्वितीय मतदान पदाधिकारी का प्रशिक्षण हुआ। जबकि द्वितीय पारी में सरायकेला अनुमंडल के पांच प्रखंडों का प्रशिक्षण हुआ। जिसमें सरायकेला अनुमंडल के सरायकेला प्रखंड से 279, खरसावां प्रखंड से 131, कुचाई प्रखंड से 83, गम्हरिया प्रखंड से 131, राजनगर प्रखंड से 213 द्वितीय मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में द्वितीय मतदान पदाधिकारी के कार्य एवं दायित्व को विस्तार से बताया गया। उन्हें मतदाता पंजी 17ए के सभी पांच कॉलम को भरने की प्रक्रिया बताई गई। साथ ही विशेष परिस्थिति होने पर टिप्पणी कॉलम में क्या-क्या अंकित किए जाएंगे इसकी जानकारी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि उन्हें मतदाता पर्ची भी निर्गत करना है। साथ ही मतदाता के बाएं हाथ के तर्जनी उंगली पर अमिट स्याही लगाने के विषय में भी जानकारी दी गई। विशेष परिस्थिति में अमिट स्याही कहां लगाया जाए इसकी विस्तृत जानकारी भी दी गई। सभी द्वितीय मतदान पदाधिकारी को चुनाव प्रारंभ होने के पूर्व, चुनाव के दौरान एवं चुनाव समाप्ति के बाद की संपूर्ण प्रक्रिया और तैयारी भी बताया गया।

ट्रेनिंग में तरुण कुमार सिंह, प्रभाशंकर तिवारी, अविनाश मिश्रा, आलोक कुमार, जयदेव त्रिपाठी, गणेश सरदार, विचित्रानंद प्रधान, अनूप कुमार मंडल, पिंटू कुमार, मधुसूदन प्रमाणिक, पूर्ण चंद्र रजक, उत्तम कुमार, इंदू भूषण प्रसाद, शुभाशीष सेन, दैयतारी लेंका, दिनेश दास, सुधाकर ठाकुर, अजीत कुंभकार, मनोज सिंह, राजेश मिश्रा, सुखलाल मार्डी, खिरेंद्र मुर्मू, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार माजी, घनश्याम महतो, ब्रजमोहन यादव, नयन मनी दास, सुदीप कुमार मुखर्जी, आदि के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisements

You missed