Advertisements

आदिवासी संगठनों ने बैठक कर संविधान के विषय पर की चर्चा…
सरायकेला – संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के नीलमोहनपुर में शनिवार को आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी हो युवा महासभा व मानकी मुंडा संघ की बैठक हुई। बैठक में संविधान की अनुच्छेद 345, 346, 347 पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में दिल्ली जाने की तैयारियों पर विचार विमर्श करते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगो को दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर समाज की बैठक 29 जुलाई को सरायकेला में आहूत की गई है। मौके पर प्रो चांददमनी कुंकल, गोपीनाथ सुरेन, गणेश गागराई, विष्णु बानरा, कोल झारखंड बोदरा, लखन देवगम, सुनील गोडसरा, विष्णु तियु, दूबु समद व अशोक समेत अन्य उपस्थित रहे।

