Advertisements
Spread the love

आदिवासी सेंगेल अभियान ने राजनगर के सिदो-कान्हू मुर्मू चौक पर झारखंड सरकार का पुतला दहन किया…

सरायकेला:संजय मिश्रा 

Advertisements

सरायकेला। सुबे की हेमंत सरकार से 10 सवालों का जवाब मांगते हुए आदिवासी सेंगेल अभियान ने राजनगर के सिद्धू कान्हू मुर्मू चौक पर झारखंड सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर हेमंत सरकार संताली को प्रथम राजभाषा का दर्जा दो नहीं तो गद्दी छोड़ो के नारे लगाते हुए अभियान के कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार से 10 सवालों का जवाब मांगा।

बताया गया कि आगामी 31 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। झारखंड पोनोत सेंगेल परगना सुगनाथ हेंब्रोम के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में अनुच्छेद 343 के तहत संताली भाषा को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने सहित अन्य सवालों की सरकार से मांग की गई।

मौके पर भारोत दिशोम सेंगेल परगना सुनाराम सोरेन, जिला सेंगेल परगना आमपा हेंब्रोम, राजनगर ब्लॉक सेंगेल परगना फागु मुर्मू, जिला सेंगेल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती हेंब्रोम सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल रहे।

You missed