Advertisements
Spread the love

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पद्मश्री पंडित गोपाल प्रसाद दुबे को किया गया नमन…

सरायकेला:  संजय मिश्रा

सरायकेला। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरायकेला के त्रिनेत्र छऊ डांस सेंटर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र के कलाकारों द्वारा केंद्र के संस्थापक पद्मश्री पंडित गोपाल प्रसाद दुबे को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन कर गुरु शिष्य परंपरा का पालन किया गया। त्रिनेत्र छऊ डांस सेंटर के सचिव सुनील दुबे एवं पद्मश्री स्वर्गीय पंडित गोपाल प्रसाद दुबे की पत्नी सुनैना देवी द्वारा उक्त गुरु पूर्णिमा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

You missed