Advertisements
Spread the love

भारतीय खाद्य निगम में सहायक पद पर उमा प्रधान का हुआ चयन; गौड़ समाज में हर्ष…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप गाँव की उमा प्रधान का भारतीय खाद्य निगम कोलकता के मेकेनिकल विभाग में सहायक पद पर चयन हुआ है। उमा प्रधान का यह चयन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आयोजित दसवां रोजगार मेला से हुआ है। उन्हें कॉन्वेंशन सेंटर रांची में भारतीय खाद्य निगम के जीएम के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। अपने चयन से उत्साहित उमा ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने पिता एस के प्रधान, माता सविता देवी, सास सरस्वती देवी, ससुर गौरीशंकर प्रधान, पति विकास प्रधान एवं अपने गुरुजनों को दी है।

बताते चलें कि उनका विवाह गत वर्ष 2022 में गम्हरिया निवासी विकास प्रधान ( कंपनी मैनेजर) के साथ हुआ था। और विवाह के बाद ससुराल और पति का सहयोग एवं उत्साहवर्धन मिलने से वह विवाह के बाद भी अपनी अध्ययन जारी रखी। एक विवाहित महिला होकर जो उपलब्धि हासिल की है सही मायने में उसकी चहूंओर तारीफ की जा रही है। उन्होंने सफलता हासिल कर अपने परिवार रिश्तेदार व गौड़ समाज का मान बढ़ाने का काम किया है।

इधर उमा प्रधान की उपलब्धी की खबर सुनकर रिश्तेदार व गौड़ समाज के लोगों ने उन्हें मोबाइल के माध्यम से बधाई दी है। जिसमें नीलसेन प्रधान, नागेश्वर प्रधान, अजीत प्रधान, हेमसगर प्रधान, संजय प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, गोपीनाथ प्रधान, विष्णु प्रधान, देवीदत्त प्रधान आदि शामिल है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?