Advertisements
Spread the love

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी सावित्री मार्डी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पीएम और मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजनगर प्रखंड के कटंगा पंचायत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर आमंत्रित अतिथि उपस्थित रही समाजसेविका सावित्री मार्डी ने जल, जंगल और जमीन बचाने संबंधित चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए तमाम आदिवासियों को एकजुट होना होगा। क्योंकि एकता में ही बल है।

सावित्री मार्डी ने मणिपुर की हिंसक घटना पर केंद्र सरकार एवं मणिपुर राज्य सरकार पर आक्रोश जताते हुए दुख व्यक्त कर कहा कि 3 महीने से मणिपुर के कुकी आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाया जाए। आदिवासी महिलाओं के ऊपर हो रहे घिनौने अपराध को रोका जाए। आरोपी दरिंदे भेड़िए बलात्कारियों को सजा दिलाई जाए।

चुप्पी साधने से नहीं होगा। दोषियों को सजा दिलाई या अपने-अपने पद से इस्तीफा दें। इस अवसर पर गांव के परंपरागत प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, कटंगा पंचायत की मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और विभिन्न गांव के ग्रामीणों की उपस्थिति में सावित्री मार्डी ने ग्रामीणों के साथ आक्रोशित होकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह का पुतला दहन किया।

You missed