Advertisements

सड़क दुर्घटना में अज्ञात वृद्ध महिला हुई गंभीर रूप से घायल…
सरायकेला – संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के समीप शुक्रवार की शाम घाटी एक सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुड़िया के समीप उक्त अज्ञात वृद्ध महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उसके दोनों पर बुरी तरह से कुचल गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अज्ञात वृद्धि महिला को रोड एम्बुलेंस सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया। जहां उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया। घायल वृद्ध महिला की उम्र तकरीबन 70 से 75 वर्ष का अनुमान लगाया जा रहा है।

