Spread the love

उत्कलमणि आदर्श पाठागार ने कलाकार स्वर्गीय सुनील दुबे को दी श्रद्धांजलि…

सरायकेला: संजय मिश्रा । बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार स्वर्गीय सुनील कुमार दुबे उर्फ बबलू दुबे के असामयिक निधन पर उत्कलमणि आदर्श पाठागार सरायकेला के नाटक भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर उत्कल मनी आदर्श पाठागार द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisements
Advertisements

मौके पर उपस्थित सदस्यों और उनके परिजनों द्वारा बताया गया कि स्वर्गीय सुनील दुबे की मीठी आवाज सदा इस अनंत व्योम में गुंजती रहेगी। सरायकेला छऊ के संगीत पक्ष में मधुरता घोलने और शास्त्रीय भाव डालने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को आने वाले दिनों में हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष सुदीप पटनायक, महासचिव जलेश कवि, सहसचिव पवन कवि, वरिष्ठ सदस्य गायक चंद्रशेखर कर, छऊ गुरु सुशांत महापात्र, गुरु तरुण भोल, चंडी प्रसाद दुबे, विजय कुमार दुबे, देवराज दुबे, निवारण महतो, राजेश मोहंती एवं भीष्म कैवर्त सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed