Spread the love

ग्राम प्रधानों ने उपायुक्त को सौंपा सात सूत्री मांग पत्र…

सरायकेला: संजय मिश्रा । ग्राम प्रधान महासभा केंद्रीय समिति द्वारा उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बिशु हेंब्रम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम प्रधान सरकार द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को गांव घर में सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

साथ ही साथ सरकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। हेमंत सरकार द्वारा जनहित में चलाए गए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों ने बढ़-चढ़कर काम किया। ग्राम प्रधान सात सूत्री मांग करते हैं। जिसके तहत ग्राम प्रधानों की सम्मानित राशि बढ़ाई जाए, नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर पर्षद क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित राशि दिया जाए, विस्थापित क्षेत्र के ग्राम प्रधान सम्मान राशि से वंचित हैं। उन्हें भी शीघ्र सम्मान राशि प्रदान किया जाए।

सरकारी कर्मचारियों के साथ मासिक बैठक प्रखंड स्तरीय सुनिश्चित की जाए, ग्राम प्रधान के साथ-साथ डाकुआ एवं नायके को भी जल्द से जल्द सम्मान राशि दिया जाए। ग्राम प्रधानों द्वारा बनाई गई वंशावली को ही मान्यता दी जाए। और पश्चिमी सिंहभूम मुंडा के तर्ज पर सरायकेला-खरसावां जिले के ग्राम प्रधानों को भी लगान राशि काटने का अधिकार दिया जाए। इस मौके पर महासभा के शंकर सोय, दिकुराम मार्डी, सीताराम तियु, छुटू लाल सरदार, सूरज लाल महतो, श्याम पद महतो, विश्वामित्र देहुरी, धीरेन महतो, प्रमोद प्रधान एवं गोपाल प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements