Advertisements

जिले भर में विश्वकर्मा पूजा की रही धूम; श्रद्धा भाव के साथ पूजे गए निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा।
सरायकेलाः संजय मिश्रा। विश्वकर्मा पूजा को लेकर जिले भर में पूजन उत्सव के आयोजन की धूम रही। जिसके तहत विभिन्न निर्माण संस्थानों और सरायकेला के बस स्टैंड में श्रद्धा भाव के साथ निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर सरायकेला विद्युत अवर प्रमंडल के कार्यालय एवं सब स्टेशन में भी विधि विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करते हुए भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर सभी ने भगवान विश्वकर्मा की सामूहिक प्रार्थना करते हुए क्षेत्र के निर्माण के विकास के लिए मंगल कामना की।
Advertisements


