Spread the love

यूथ फॉर एजुकेशन महाविद्यालय ने मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…

सरायकेला (संजय कुमार)

सरायकेला। इंस्टिट्यूट एजुकेशन महाविद्यालय में वसुदेव कुटुंबकम के मूल मंत्र के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर योग के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि शरीर को स्वस्थ और कांतिमय बनाने के लिए नियमित योगाभ्यास आवश्यक है।

Advertisements
Advertisements

इससे शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आत्मीय सभी की शुद्धता और मन को शांति के साथ निरोगी काया प्राप्त होता है। मौके पर महाविद्यालय के ओम प्रकाश, श्रावणी मुखर्जी, सुमन कुमारी, इंदु कुमारी, सिक्की कुमारी, वंदना कुमारी, पुष्पा कुमारी, माधुरी कुमारी, रंजनी कुमार, अंशु देव एवं मनबोध दास की प्रमुख उपस्थिति में योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया गया।

You missed