Advertisements
Spread the love

भारत जोड़ो यात्रा और संगठन की मजबूती को लेकर कांग्रेस पार्टी ने की बैठक। 

Advertisements

सरायकेला। निरीक्षण भवन खरसावां में भारत जोड़ो यात्रा एवं संगठन की मजबूती को लेकर एक बैठक जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू अध्यक्षता आहूत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कालीचरण मुंडा उपस्थित हुए। मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कहा कि बूथ स्तर में पार्टी के मजबूत करते हुए भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का काम सब कार्यकर्ता मिलकर बूथ स्तर तक ले जाएं।

साथ ही साथ केंद्र की तानाशाही, महंगाई, युवा विरोधी पूंजीपति की सरकार को 2024 में उखाड़ फेंकने की अपील किए। मौके युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, पीसीसी डेलिगेट लालबहादुर सिंहदेव, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश मूँदुईया, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुम्हार, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र सोय, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष शकारी दोंगो, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष राहुल मुदी, युवा कांग्रेस कोल्हान संयोजक सोशल मीडिया प्रकाश महतो, बलभद्र महतो, सचिन हेम्ब्रम, हीरालाल तियू, आशीष बनर्जी, सुदम बोदरा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed