Advertisements
Spread the love

सरला बिरला विश्वविद्यालय से शालिनी रंजन को पीएचडी की उपाधि

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

नामकुम(राँची) । रांची स्थित Sarala Birla University द्वारा 18 फरवरी 2026 को आयोजित दीक्षांत समारोह में शालिनी रंजन को प्रबंधन (Management) विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई। शालिनी रंजन ने विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सभी शैक्षणिक एवं शोध संबंधी आवश्यकताओं को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनके शोध का विषय था – “A Study on Adoption of Digital Payment System in Rural Areas of Jharkhand”। इस शोध में झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान प्रणाली के उपयोग, उसके प्रभाव और चुनौतियों का विश्लेषण किया गया है। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिषद की अनुशंसा पर उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन एवं संकाय सदस्यों की उपस्थिति में यह डिग्री प्रदान की गई। शालिनी रंजन की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित