Advertisements
Spread the love

पंचायत व्यवस्था की कमी को किया पूरा, शीला देवी ने अपने स्तर से जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik….✍️

अनगड़ा(राँची) । हेसल पंचायत समिति सदस्य शीला देवी के नेतृत्व में हेसल जरा स्थित उनके आवास पर 50 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर शीला देवी ने कहा कि पंचायत के नाम से प्राप्त कंबल सभी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाए थे, इसी कारण उन्होंने अपनी ओर से कंबल की व्यवस्था कर वितरण किया, ताकि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद राहत से वंचित न रहे। कार्यक्रम में  वार्ड सदस्य बलराम मुंडा, अयोध्या महली, रंथु महली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस मानवीय पहल की सराहना की।