Spread the love

चार दिवसीय पांचवा नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन झारखंड में झटके एक स्वर्ण के साथ कुल तीन पदक…

सरायकेला संजय मिश्रा: हैदराबाद में आयोजित की जा रही पांचवा नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन झारखंड के एथलीटों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के महासचिव सिकंदर महतो ने बताया कि मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड से कुल 20 एथलीट नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं।

जिसमें महिला वर्ग में पिंकी सामड, चैताली मार्डी, टुहुक महतो, शोभा मार्डी, मंजू मगडोली बोदरा, डोमानी हेंब्रम एवं मिनोती कुल्लू तथा पुरुष वर्ग में नित्यानंद महतो, प्रभांशु महतो, विष्णु उरांव, प्रधान हांसदा, लखन सरदार, प्रदीप तापेए, सुशील कुमार तापेए, अभिराम किस्कू, शुभम उरांव एवं महेंद्र विश्वकर्मा शामिल हैं। पहले दिन की स्पर्धा में मंजू मगडोली बोदरा ने 30 प्लस आयु वर्ग के 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार प्रदीप तापेए ने 35 प्लस आयु वर्ग के 200 मीटर दौड़ में रजत पदक और टुहुक महतो ने 35 प्लस आयु वर्ग के 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने कहा कि नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीट बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Advertisements

You missed