
धनतेरस और दीपावली की तैयारियों में व्यस्त हल्दीपोखर हाटा के दुकानदार

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । पोटका प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में धनतेरस और दीपावली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष धनतेरस शनिवार और दीपावली व मां काली की पूजा सोमवार को होगी।
धनतेरस के शुभ अवसर पर ग्राहकों के आकर्षण के लिए प्रखंड क्षेत्र में जेवर, बर्तन और बाइक शोरूम सज-धज कर तैयार हैं। हल्दीपोखर और हाटा प्रखंड के प्रमुख व्यवसायिक केंद्र हैं, जहां बर्तन और जेवरात की दुकानों के साथ बाइक शोरूम भी इस त्योहारी मौसम में ग्राहकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
नंदी बर्तन के मालिक सुजय कुमार नंदी ने बताया कि ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए कोलकाता, मुरादाबाद और अन्य स्थानों से प्रसिद्ध देवदास दीपक, पीतल और कांसे के बर्तनों का स्टॉक मंगाया गया है। इसके साथ ही जेवरात की दुकानों में भी धनतेरस के लिए विशेष सजावट और स्टॉक तैयार किया गया है।
व्यवसायियों ने कहा कि उन्होंने सभी अशुद्धियों को हटाकर और दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाकर ग्राहकों का स्वागत करने की पूरी तैयारी कर ली है।
> हल्दीपोखर हाटा के बाजार में इस त्योहारी उत्साह ने ग्राहकों और दुकानदारों दोनों के चेहरे पर खुशी ला दी है।
Related posts:

