Spread the love

वार्ड 17 में शक्ति प्रदर्शन: नीतू शर्मा की विशाल पदयात्रा से चुनावी तापमान बढ़ा, दोबारा जीत का दावा

Advertisements
Advertisements

गाम्हरिया संवाददाता -जगबंधु माहतो

आदित्यपुर:सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 में शनिवार को चुनावी माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया। पार्षद पद की प्रत्याशी नीतू शर्मा के समर्थन में निकली विशाल पदयात्रा ने इलाके की सियासी सरगर्मी को चरम पर पहुंचा दिया। 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले इस शक्ति प्रदर्शन को चुनावी रणनीति का बड़ा दांव माना जा रहा है।
सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा समर्थकों ने वार्ड की गली-चौक-चौराहों से गुजरते हुए जोरदार नारेबाजी की और नीतू शर्मा को भारी मतों से दोबारा विजयी बनाने का संकल्प दोहराया। चिलचिलाती धूप के बावजूद समर्थकों का उत्साह देखने लायक था, जिसने विरोधियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
पदयात्रा के दौरान नीतू शर्मा ने इसे जनता का अपार प्यार और विश्वास बताया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने तन-मन से वार्ड की सेवा की है और जनता से किया लगभग हर वादा पूरा किया गया है। “कुछ अधूरे कार्य शेष हैं, जिन्हें पूरा कर वार्ड 17 को आदर्श वार्ड बनाना मेरा लक्ष्य है। जनता एक बार फिर अवसर दे, तो यह सपना भी साकार होगा।
उन्होंने कहा लगातार दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरी नीतू शर्मा इस बार अनुभव और विकास कार्यों को अपनी सबसे बड़ी ताकत बता रही हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह पदयात्रा न केवल शक्ति प्रदर्शन था, बल्कि मतदाताओं को एकजुट करने की रणनीतिक चाल भी है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता के इस जोश का असर मतदान केंद्रों तक कितना पहुंचता है और क्या यह समर्थन वोट में तब्दील हो पाता है या नहीं। वार्ड 17 की सियासी जंग फिलहाल बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

You missed