Advertisements
Spread the love

बाघमारा विधायक एवं 18 वीं लोकसभा में धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी  ढुल्लू महतो  के सिंदरी आगमन पर स्वागत…

सिंदरी:सरदार हरेन्द्र सिंह

Advertisements

आज दिनांक 10 /4/2024 को श्री ढुल्लू महतो बाघमारा विधायक एवं 18 वीं लोकसभा में धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के सिंदरी आगमन पर एक स्वागत एवं अभिनंदन पत्र ऑल इंडिया एफसीआई वीएसएस इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव श्री उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री आर सी प्रसाद एवं श्री सुरेंद्र प्रसाद शाह की उपस्थिति में दिया गया ।

पत्र के माध्यम से विधायक जी को सिंदरी की उन तमाम समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है जिसे एफसीआई सिंदरी के प्रबंधन द्वारा सिंदरी के धार्मिक स्थल और शिक्षण स्थल पर कुठार घाट किया गया है ।

जिसे पत्र के माध्यम से विधायक जी को अवगत कराया गया एवं उनसे आग्रह किया गया है कि आप अपने स्तर से यथासंभव उन त्रुटियों का दूर करने के कोशिश की जाए क्योंकि स्कूलों के बड़े हुए लाइसेंस फीस एवं धार्मिक स्थलों पर इतना बड़ा बोझ यहां की जनता बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित