Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

राज्य स्तरीय कला उत्सव में जिले के विजेता बच्चों ने दिखाएं ऑनलाइन दमखम….

सरायकेला। झारखंड शिक्षा परियोजना सरायकेला खरसावां के तत्वाधान शुक्रवार को जिले के जिला स्तरीय विजेता छात्र छात्राओं ने राज्य स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम 2021 में भाग लिया। इस अवसर पर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला में आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किए विजेता स्कूली बच्चों ने ऑनलाइन प्रदर्शन किया।
जिसमें प्रोजेक्ट + 2 उच्च विद्यालय बड़ाबांबो के छात्र सपन प्रधान ने मूर्तिकला, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टिकर इचागढ़ की छात्रा नियति सिंह मुंडा ने चित्रकला, संगीता उरांव ने मूर्तिकला, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा शोभा रानी बानसिंह ने पारंपरिक खिलौने एवं खेल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवां के छात्र अमित कुमार ने चित्रकला में सरायकेला खरसावां जिले की ओर से कला उत्सव में प्रदर्शन किया। बताया गया कि राज्य स्तरीय कला उत्सव में चयन होने पर वैसे छात्र छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कला उत्सव कार्यक्रम में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। बताते चलें कि राज्य स्तरीय कला उत्सव 2021 का आयोजन 22 से 26 नवंबर तक ऑनलाइन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कलाओं में विभिन्न जिलों के छात्र- छात्राएं भाग लिए। शुक्रवार को राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला में आयोजित कला उत्सव 2021 कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अमर प्रकाश टूटी, झारखंड + 2 शिक्षक संघ के महासचिव राकेश कुमार, अतुल आनंद कुमार एवं वासुदेव कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जहां कला उत्सव 2021 के सभी कलाओं को ऑनलाइन माध्यम से राज्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements