Advertisements
Spread the love

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 का प्रखंड स्तरीय विजेता रहा पठानमारा

सरायकेला। सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 के सरायकेला प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड अंतर्गत सभी 14 पंचायतों के पंचायत स्तरीय विजेता टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के साथ संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए किया।

Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सीनी एवं नुआगांव पंचायत की टीम के बीच खेला गया। इस अवसर पर डिस्टिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार एवं जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार उपस्थित रहे। जिला खेल पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सभी टीमों को खेल भावना से खेलते हुए टीम स्पिरिट बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरायकेला खरसावां जिला का टीम मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का विजेता रहा है। जिस खिताब को बरकरार रखना है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच पठानमारा और नुआगांव टीम के बीच खेला गया। जो बराबरी पर रहा। टाई ब्रेकर में पठानमारा की फुटबॉल टीम ने नुआगांव को 4-3 से पराजित कर प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 का विजेता बना। समापन पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई एवं सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। बताया गया कि प्रखंड स्तर पर विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। मौके पर सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षक राजेश मिश्रा एवं वीरेंद्र कुमार पाल ने सराहनीय भूमिका निभाई।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?