Advertisements

विधायक ने निमडीह व कुकड़ू में किया सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ
कुकडु प्रखंड के लेटेमदा व निमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह पंचायत भवन में आपके अधिकार – आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सविता महतो, उपायुक्त आरवा राजकमल व अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विधायक ने महिला समूह के बीच फूलों झानो योजना के तहत चेक बांट कर परिसम्पत्तियों का वितरण किया। इस दौरान विधायक ने गर्भवती महिलाओं का गोद भराई व बच्चों का मूजूठी कराई।
इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दिया। वहीं विधायक ने ईचागढ़ विधानसभा के आम जनता से अपील करते हुए कहा सरकार आपके द्वार पर पहुंच रही है जनता इसका लाभ अधिक से अधिक ले। इस दौरान शिकायत दर्ज करने, आवेदन जमा करने के लिए अलग अलग विभाग का स्टाँल लगाया गया।विधायक सविता महतो ने कहा की लोगों को जिला और प्रखंड कार्यालय का चक्कर नही लगाना पड़े इसलिए राज्य सरकार जनताओं के पास आकर समस्याओं का समाधान कर रही है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश गोप, शंकराचार्य सामद, अंचलाधिकारी संजय पांडे, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, शमशेर आलम, निरंजन महतो, सुनील महतो, हरे कृष्ण सिंह सरदार, सपन महतो, कृतिवास महतो आदि काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related posts:
सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण तथा ओवर स्पीडीँग, रॉंग साइड ड्राइविंग के विरुद्ध एडीसी एवं डीटीओ ने चलाया ...
Jamsedpur news अजय साह उर्फ टिंकू की हत्या का खुला राज, आपसी रंजिश थी वजह, जमशेदपुर पुलिस ने किया खु...
सिंदरी:सीपीआई(एम )सिंदरी शाखा की ओर से जालियांवाला बाग हत्याकांड के अमर शहीदों को शहिद बेदी पर माल्य...