Advertisements
Spread the love

जरूरतमंद गरीब भिखारियों के बीच जिला रेड क्रॉस सोसाइटी बांट रही है नि:शुल्क कंबल

सरायकेला। बढ़ रहे ठंड के प्रकोप को देखते हुए रेलवे स्टेशनो और उसके आसपास भीख मांग कर जीवन बसर कर रहे गरीब जरूरतमंदों के बीच रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला खरसावां द्वारा नि:शुल्क कंबल का वितरण किया जा रहा है। इसके पहले दिन जिला अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों के समीप कुल 12 कंबल का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया। सोसाइटी के जिला सचिव देवाधिदेव चटर्जी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिले के बाहर से भी आए रेलवे स्टेशनों के आसपास भीख मांग कर जीवन बसर कर रहे गरीबों के बीच जाकर नि:शुल्क कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष सह उपायुक्त के निर्देशानुसार ऐसे लोगों के बीच जा जा कर कुल 200 कंबलों का वितरण किया जाना है।

You missed