Spread the love

 11 के आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से बंधी आस…..

सरायकेला। राजनगर प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत केन्डमुंडी के केन्डमुंडी गांव में बहुतों को विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय समाजसेवी शोभा रानी भकत ने इस मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि क्षेत्र के बहुत सारे लोग अभी भी वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं अन्य सरकारी लाभ से वंचित हैं। जो शर्मनाक घटना है। और गांव से लेकर सरकारी कार्यालय के बाबुओं की कर्तव्यहीनता का परिचायक है। जो आवेदन लेकर कार्यालय जाने वाले जरूरतमंदों को दिग्भ्रमित करते हैं। आवेदन के समय किसी भी प्रकार का रिसीविंग नहीं देने के कारण ऐसे लोगों के पास आवेदन देने का कोई प्रमाण भी नहीं होता है।

 

जिसमें 50 वर्षीय कालो भकत बताती हैं कि 3 साल पहले उनके पति का देहांत हो चुका है। कई बार आवेदन देने और सभी दस्तावेज होने के बावजूद भी अभी तक उन्हें विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिला है।

 

67 वर्षीय गुरुबारी भकत बताती हैं कि वृद्धा पेंशन के लिए सभी को पंचायत स्तर के सभी प्रतिनिधि एवं कार्यालय में आवेदन देने के पश्चात भी उन्हें लाभ नहीं मिल पाया है।

 

63 वर्षीय बन बिहारी भकत बताते हैं कि पिछले 3 साल से पेंशन के लिए आवेदन कर पंचायत स्तर पर सभी प्रतिनिधियों से भी मिल चुके हैं। बावजूद उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिला है।

 

 

69 वर्षीय अंबिका भकत बताती हैं कि 3 साल पहले उनके पति का देहांत हो चुका है। सभी प्रकार के कागजात और कई बार पंचायत में प्रतिनिधियों को आवेदन देने के बाद भी आज तक ना तो वृद्धा पेंशन मिला है और ना ही विधवा पेंशन।

 

 

61 वर्षीय रोहिणी भकत बताती है कि 13 साल पहले उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। वृद्धा पेंशन के लिए बहुत कोशिश करने के बाद भी नहीं बना पाए। 3 साल पहले उनके बेटे का भी देहांत हो गया। और पुत्र वधू का भी यही हाल है। उन्हें भी विधवा पेंशन नहीं मिला है।

                                                                                             

सभी को है आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से आस : –

वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से उक्त सभी भुक्तभोगियों की आस बंधी हुई है। आगामी 11 दिसंबर को केंन्डमुंडी पंचायत भवन में प्रस्तावित आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उनके पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान होने की आस लगी है। समाजसेवी शोभा रानी भकत के अनुसार वैसे सभी जरूरतमंद योग्य लाभुकों को कार्यक्रम का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisements

You missed