धान फसल कटनी का किया गया प्रयोग
सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पांड्रा पंचायत के नातीडीह गांव स्थित खेसरा संख्या 138 में धान फसल कटनी का प्रयोग किया गया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी फैजान सरवर की अध्यक्षता में रैयतदार रंजीत सामड के खेत में उक्त प्रयोग किया गया। जिसमें धान फसल की कटनी के साथ-साथ उत्पादकता की मात्रा का आकलन किया गया। इस अवसर पर कनीय सांख्यिकी सहायक गंगा सागर, अंचल निरीक्षक उपेंद्र कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक विमोला तिर्की एवं राजस्व कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements


