Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) बीते दिनों सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में शुक्रवार को भाजपा जिला कमेटी द्वारा जन आक्रोश रैली निकाला गया। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आम जनता और कार्यकर्ताओं के साथ पटनायक टोला स्थित भाजपा के पूर्व जिला कार्यालय से जन आक्रोश रैली निकाला गया।

Advertisements
Advertisements

जिसमें हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने के नारे लगाते हुए जन आक्रोश रैली गैरेज चौक पहुंचा। जहां सामूहिक रूप से जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया।
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहां की मनोज कुमार चौधरी के ऊपर हमला होने के घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा दोषियों की गिरफ्तारी तो दूर उन पर मुकदमा तक दर्ज नहीं किया जाना प्रशासन की मनसा को दर्शाता है। जबकि इस संबंध में पूर्व में भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिला प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर मांग पत्र सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि झामुमो की हेमंत सरकार राजधर्म भूलकर बंगाल के टीएमसी सरकार के तानाशाही और गुंडागर्दी वाले आचरण का अनुसरण कर रही है। भारी बारिश के बीच भी आम जनता और खासकर महिलाओं का प्रशासन के विरोध में सड़क पर उतरना जनाक्रोश को दर्शाता है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए निष्पक्ष तरीके से कार्य करने की हिदायत दी। और सरकार को चेताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कमजोर समझने की भूल करना काफी महंगा पड़ेगा।
उन्होंने प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का 2 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि फिर भी न्याय नहीं मिला तो राज्य सरकार और जिला प्रशासन के विरुद्ध राज भवन पर धरना दिया जाएगा। मौके पर भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली, जिला मंत्री मनोज तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुजाहिद खान, जिला मीडिया सह प्रभारी सोहन सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, मोनिका घोष, पिंकी मोदक, सुमित चौधरी, सुदीप पटनायक, विद्यासागर दुबे, बीजू दत्ता, बिंदेश्वरी महतो, रवि सतपति, राजीव महापात्र, परशुराम कवि, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा एवं भाजपा नगर अध्यक्ष जन आक्रोश रैली और पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल रहे।

Advertisements

You missed