Spread the love

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013

की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में हुआ जागरूकता कार्यक्रम….

सरायकेला। उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देश पर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013 की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में जागरूकता कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर सरायकेला प्रखंड कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में तेजस्विनी एवं आंगनवाड़ी कर्मियों की उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा एवं प्रखंड समन्वयक राकेश शुक्ला द्वारा यौन उत्पीड़न एवं एक्ट से जुड़ी जानकारियों के संबंध में विस्तार पूर्वक बताते हुए उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। मौके पर महिलाओं को महिला के सुरक्षा एवं पारिवारिक उत्पीड़न जैसी समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 181 की जानकारी देते हुए बच्चों के संरक्षण तथा बाल विवाह की रोकथाम की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की गई।

Advertisements

You missed