Advertisements
Spread the love

भूतपूर्व सैनिक शंकर सोय ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी जमीन की

बंदोबस्ती की मांग की….

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के हेसा गांव निवासी सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक शंकर सोय ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी जमीन की बंदोबस्ती देने की मांग की है। अपने सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि वे भारतीय सैनिक 15वीं बटालियन बिहार रेजीमेंट जम्मू कश्मीर बालाकोट में पदस्थापित थे। और 31 जुलाई 2016 को सेवानिवृत्त हुए हैं। वे इससे पूर्व भी सरकारी जमीन की बंदोबस्ती के लिए सक्षम माध्यम से आवेदन पत्र दिए हैं। परंतु तकरीबन 5 साल बीत जाने के बाद भी आवेदन पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से उन्हें आस बंधी है। सारे आवश्यक कागजातों के साथ उन्होंने कृषि एवं आवास के लिए सरकारी जमीन की बंदोबस्ती दिए जाने का आग्रह उपायुक्त से किया है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?