Spread the love

विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति ने आमदा में निर्माणाधीन 500 बेडेड अस्पताल का किया स्थलीय निरीक्षण. …

सरायकेला खरसावां (संजय मिश्रा ) खरसावां के आमदा में निर्माणाधीन 500 बेडेड अस्पताल एक महत्वाकांक्षी योजना है। जो पिछले 11 वर्षो से अधुरा पड़ा है। स्वास्थ, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार के द्वारा इस अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में तब्दील करने की योजना है। योजना के वर्तमान स्थिति की जायजा लेने के लिए शनिवार को झारखंड राज्य विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति सह विधायक रामदास सोरेन के नेतृत्व में समिति के सदस्य सह विधायक दशरथ गागराई, विधायक राजेश कच्छप, विधायक समरी लाल एवं सतीश महतो ने आमदा में करीब 154 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पांच बेडेड अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल का निरीक्षण के दौरान समिति ने अस्पताल निर्माण कार्य की धीमी गति से नाराजगी जताते हुए श्री सोरेन ने कहा कि खरसावां के आमदा में पांच सौ बेडेड अस्पताल का निर्माण कार्य 11 वर्षो में नही हुआ पूरा तो कब पूरा होगा। जबकि अस्पताल निर्माण कार्य को पूर्ण करने की अवधि दो वर्षो का था। रिम्स अस्पताल की तरह इस अस्पताल में भी सारी सुविधाए होती। अस्पाताल के पूर्ण होने से कोल्हान प्रमडलीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधा मिलता। अस्पताल के अधुरा रहने से लोग स्वास्थ सुविधाओं से वंचित है। निर्माणाधीन अस्पताल का निर्माण कार्य कब पूरा होगा। कोई भी बता नही पा रहा है। इस अस्पताल का निर्माण कार्य एसबीसीसी के तहत विजेता कंट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान आजसू नेता शिव कुमार साह ने झारखंड राज्य के प्रश्न एवं ध्यानआकर्षण समिति के समक्ष अस्पताल निर्माण कार्य में घोर अनिमियतता बरतने का आरोप लगाया।

वर्ष 2011 में हुआ था अस्पताल का शिलान्यास
खरसावां में निर्माणाधीन पांच सौ बेडेड अस्पताल का शिलान्यास 12 नवबंर 2011 में हुआ था। झारखंड सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री सह वर्तमान भारत सरकार के जनजातीय केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंड़ा, तत्कालीन स्वास्थ मंत्री हेमलाल मुर्मू एवं तत्कालीन सह वर्तमान परिवाहन मंत्री चम्पाई सोरेन के द्वारा अस्पताल का आधारशिला रखा गया था।

निरीक्षण टीम में ये थे मौजुद
झारखंड राज्य के प्रश्न एवं ध्यानआकर्षण समिति के अध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन के नेतृत्व में समिति के सदस्य सह विधायक दशरथ गागराई, राजेश कच्छप, समरी लाल एवं संतीश महतो, एसडीएम राम कृष्ण कुमार, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभिंयता मनोज कुमार माहली, सहायक अभिंयता अरूण कुमार आदि मौजूद थे।

Advertisements

You missed