
हो समाज एवं मानकी मुंडा समाज के बृहद सम्मेलन को लेकर दोनों समाजों ने की संयुक्त बैठक
सरायकेला। मानकी मुंडा समाज एवं हो समाज की एक संयुक्त बैठक सरायकेला स्थित पब्लिक दुर्गा मैदान में की गई। जिला उपाध्यक्ष सीताराम तियू की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक में मानकी मुंडा एवं देवाँ दिऊरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के सामाजिक परंपराओं को संरक्षित करने तथा अपने अधिकार को लेकर हक की आवाज बुलंद करने के लिए एकजुट होकर बृहद सम्मेलन आयोजित करने की रणनीति तैयार की गई। बताया गया कि बृहद सम्मेलन में पांच राज्यों से जुड़े समाज के लोगों को आमंत्रण देते हुए जल्द ही आयोजन के तिथि की घोषणा की जाएगी। बृहद सम्मेलन के माध्यम से समाज की एकजुटता पर बल देने के साथ-साथ परंपराओं के संरक्षण एवं अधिकारों की मांग को लेकर आवाज बुलंद किया जाएगा। बैठक में विष्णु बानरा, लाल सिंह सोय, हीरालाल गोडसोरा, विश्वनाथ पाड़ेया, सुरेंद्र पूर्ति, नदिया हेंब्रम, दामु हेस्सा, दुर्गा सोय, रामचंद्र सोय, रंजीत सामड सहित अन्य उपस्थित रहे।


