Advertisements
Spread the love

 सरायकेला प्रखंड के 76

स्कूली बच्चों की हुई नेत्र

जांच…..

सरायकेला। जिला अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अंधापन नियंत्रण समिति द्वारा सरायकेला स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड स्तरीय दृष्टि दोष जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड अंतर्गत 50 विद्यालयों से आए कुल 76 स्कूली बच्चों के आंखों की जांच की गई।

Advertisements

 

नेत्र सहायक डॉ अशोक कुमार महतो, गोपीनाथ यादव एवं ललित मोहन सिंह द्वारा नेत्र जांच के क्रम में 35 स्कूली बच्चों में दृष्टि दोष पाया गया। जो बिना चश्मे के ठीक से नहीं देख सकते। बताया गया कि दृष्टि दोष पाएगा 35 स्कूली बच्चों को राज्य अंधापन नियंत्रण समिति द्वारा नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में जांच के क्रम में पाया गया कि स्कूली बच्चों में मुख्य रूप से विटामिन ए की कमी, कम दिखाई देना, सिर में दर्द, आंखों में दर्द, आंखों में पानी आना, आंख लाल होना जैसी समस्याएं। इस अवसर पर सभी बच्चों को नेत्र सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों द्वारा उचित सलाह भी दी गई। मौके पर रिसोर्स टीचर नरेंद्र प्रसाद सिंह एवं फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी मुख्य रूप से शिविर में उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?