Spread the love

मासिक लोक अदालत में 6 मामलो का हुआ निष्पादन, 29300 राजस्व की हुई प्राप्ति…..

सरायकेला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिला व्यवहार न्यायालय में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस लोक अदालत में एक्साइज एक्ट, इलेक्ट्रिसिटी एक्ट, फॉरेस्ट एक्ट ,एमवी एक्ट आदि विभिन्न वादों के निष्पादन के लिए 3 बैंच का गठन किया गया था। जिसमें एक्साइज एक्ट के 5 केस तथा एमवी एक्ट के एक केस का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल ₹29300 राजस्व की प्राप्ति हुई। लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार द्वारा बताया गया कि लोक अदालत का आयोजन वादों के दोनों पक्षों के बीच परस्पर समझौते के आधार पर ऑन द स्पॉट त्वरित निष्पादन के लिए किया जाता है। इसका लाभ अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेना चाहिए। इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने दी।

Advertisements

You missed