Advertisements

वार्ड संख्या 7 स्थित पटनायकसाई में चला विशेष साफ सफाई अभियान……
सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 7 के पटनायक साई में नगर पंचायत कार्यालय द्वारा विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह एवं सफाई पर्यवेक्षक समीर रजक की देखरेख में इस अवसर पर सफाईकर्मियों द्वारा वार्ड के नालियों सहित सड़क मार्ग और उसके आसपास के क्षेत्रों की संपूर्ण सफाई की गई। इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद सविता पटनायक ने उपस्थित रहकर साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह द्वारा स्थानीय लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक जैसी ठोस चीजें नालियों में नहीं फेंकने की अपील की गई।
Related posts:
Adityapur News : बीती रात चाण्डिल के चिलगु के समीप रूपये के साथ बेलोरो की लुट, सभी सड़क सीमा सील, माम...
जमशेदपुर : सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन में होगी, कार्यक्रम को सफल बनाने ह...
SARIKEKLA NEWS : साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी 30 फरियादियों की समस्याएं......

