Advertisements
Spread the love

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत गोहिरा गांव में बीते रविवार की देर रात खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के क्रम में ट्रैक्टर में फंसकर ट्रैक्टर चालक 24 वर्षीय शंभू महतो की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक शंभू महतो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के दामदा का रहने वाला था। और बोड़ाम के रहने वाले ट्रैक्टर मालिक अमृत महतो का ट्रेक्टर चलाने के लिए गोहिरा गांव में खेत में ट्रैक्टर चलाने का काम कर रहा था। इसी दौरान रविवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे ट्रैक्टर खेत में फंस गई। जिसके बाद खाना खाकर शंभू स्थानीय ग्रामीणों के साथ रात्रि 10:30 बजे खेत से ट्रैक्टर निकालने वापस खेत में गया। निकालने के क्रम में ट्रैक्टर के झटका लेने से ट्रैक्टर का स्टीयरिंग शंभू के गर्दन से टकराया। जिसे निकालने के बाद ग्रामीण घायलावस्था में शंभू को इलाज के लिए रात के तकरीबन 3:00 बजे सरायकेला सदर अस्पताल लेकर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही शंभू की मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने शंभू को मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह मृतक शंभू के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। सरायकेला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात उसे मृतक के परिजनों को सौंप दिया। मामले में यूडी केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…