Advertisements

नपं अध्यक्षा ने 70 जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल….
सरायकेला Sanjay । क्षेत्र में बढ़ रहे ठंड के प्रभाव को देखते हुए सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक द्वारा शुक्रवार को सरायकेला नगर क्षेत्र के देहुरीडीह एवं गुटुसाई में रहने वाले अत्यंत गरीब, वृद्ध, विधवा, विकलांग एवं असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच 70 कंबल का वितरण किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि इसके अलावा कार्यालय द्वारा सभी वार्ड पार्षदों को वार्ड अंतर्गत जरूरतमंद लोगों के बीच बांटने के लिए 50-50 कंबल निर्गत किया गया है। जिसका पवित्र उद्देश्य है कि कोई भी गरीब जरूरतमंद ठंड का शिकार ना हो। इस अवसर पर समाजसेवी सुदीप पटनायक, बद्रीनारायण दरोगा, ललन सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता दुखु राम साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:
आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन प्रखण्ड के कई खिलाड़ियों ने इस टुर्नामेंट में भाग लिया, प्रत...
चाकुलिया: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में महर्षि वेदव्यास जयंती के अवसर पर हुआ गुरु पूजन का...
दुमका:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया निदेश कहा निर्धारित रुट के अनुसार ही मतदान केंद्र तक पहुचेंगे ...

