Advertisements

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रश्न मंच
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…..
सरायकेला। सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय के प्रांगण में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल अंतर्गत विद्यालयों के शिशु वर्ग, बाल वर्ग और किशोर वर्ग के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला शिशु वर्ग का विजेता रहा। जबकि पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर सीनी बाल वर्ग का और सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला किशोर वर्ग का विजेता बना। समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य द्वारा बच्चों का अभिवादन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने आए सभी विद्यालयों के विज्ञान विभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा मेजबान विद्यालय के आचार्य प्रतिनिधि तुषार कांत पति मौजूद रहे।
Advertisements

Related posts:
चाकुलिया: नयाग्राम गांव में डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 9...
मारवाड़ी युवा मंच लोकसभा चुनाव 2024 में वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेेकर मतदाता जागरूकता पोस्टर का विमोचन क...
आठ दिवसीय हिजला महोत्सव का आज से विधिवत् शुरुआत । मेले के उद्घाटन सत्र में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक...

