तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष
दिनेश गोस्वामी ने किया संबोधन……
(तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने उपस्थित होकर संबोधन किया)
सरायकेला। भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वाधान खरसावां के आकर्षिनी गेस्ट हाउस स्थित सभागार में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने उपस्थित होकर संबोधन किया। इस अवसर पर उन्होंने हमारी कार्यपद्धती एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका एवं बदलते हुए परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
Advertisements

Advertisements

उन्होंने राष्ट्रवाद का महत्व समझाते हुए जनसंघ एवं भाजपा के स्थापना की जरूरत और निर्माण के परिस्थितियों पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज सभी दल भाजपा के मूल्यों पर बात करने को विवश है। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम का गीत कभी कांग्रेस के अधिवेशन में भी गाया जाता था। परंतु तुष्टीकरण की खातिर कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया। एक वक्त भारत माता की जय कहने को भी सांप्रदायिकता करार दे दिया जाता था। वही आज यह जन जन का नारा है। रविवार के प्रशिक्षण सत्र में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो के अलावा पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो, गणेश महाली, रमेश हांसदा, ठाकुर दास महतो, राकेश सिंह, मधुसूदन गोराई, प्रदीप सिंहदेव, राकेश मिश्रा, लाल सिंह सोय, दुलाल स्वांसी, सुशील सारंगी, नयन नायक, संजय सरदार, जीतन गोड़ाई, रश्मि साहू, मंजू बोदरा सहित अन्य वरिष्ठ भाजपाई मौजूद रहे।
Related posts:
सरायकेला चुनाव में संवेदनाओं पर हमला! पिता की तस्वीर पर बयान से आहत हुए प्रत्याशी सनत आचार्य फूट- फू...
जमशेदपुर /पोटका : झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने पोटका में तीन माह के खाद्यान्न वितरण की माँग को लेकर आपूर्...
सरायकेला:लोगों को लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग कर...

