Advertisements
Spread the love

भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

सरायकेला। भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा खरसावां के आकर्षिनी गेस्ट हाउस स्थित सभागार में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का सोमवार को समापन किया गया।

 

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए 2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन विषय पर विचार प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद का भारत एक नया भारत है। आज भारत एक मजबूत वैश्विक शक्ति है। जीत की बात पूरी दुनिया को सुनना पड़ता है। ऐसी परिस्थिति आगे भी बनी रहे और भारत विश्व गुरु बने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का सत्ता में बने रहना आवश्यक है। जो तमाम कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी ने मीडिया के व्यवहार और उपयोग विषय पर अपने संबोधन में मीडिया की बारीकियों पर प्रकाश डाला। मौके पर ज्ञान प्रकाश ने सोशल मीडिया के उपयोग के विषय पर प्रशिक्षण दिया। जिला संगठन प्रभारी जेबी तुबिद द्वारा भारत का वैश्विक परिदृश्य विषय पर संबोधन करते हुए प्रशिक्षण शिविर का समापन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, उदय सिंहदेव, रामनाथ महतो, मीनाक्षी पटनायक, शकुंतला महाली, गणेश महाली, रमेश हांसदा, ठाकुर दास महतो, राकेश सिंह, मधुसूदन गोराई, प्रदीप सिंहदेव, राकेश मिश्रा, लाल सिंह सोय, दुलाल स्वांसी, नयन नायक, ललन शुक्ला, अभिषेक आचार्य, संजय सरदार सहित वरिष्ठ भाजपाई मौजूद रहे।

You missed