Spread the love

बड़बिल चौक से लेकर राजखरसावां मोटू चौक तक 11 किलोमीटर बनेगा मजबूत सड़क; टीम द्वारा किया गया सर्वे…..

सरायकेला। आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन और उनके विधायक प्रतिनिधि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की पहल पर बड़बिल चौक से लेकर राजखरसावां मोटू चौक तक 11 किलोमीटर सड़क का निर्माण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। इसे लेकर राज्य पथ निर्माण विभाग के सचिव के आदेश पर मंगलवार को उक्त सड़क मार्ग का सर्वे कार्य किया गया। विभाग से आई 4 सदस्यीय सर्वे टीम द्वारा विधायक प्रतिनिधि सोनाराम बोदरा एवं पथ निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर बलदेव बानरा की उपस्थिति में सर्वे कार्य संपन्न किया गया। बताया गया कि सर्वे के आधार पर प्राक्कलन तैयार कर विभाग की स्वीकृति के बाद जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बताया गया कि 11 किलोमीटर लंबी उक्त सड़क मार्ग की चौड़ाई 5.5 मीटर की होगी। जो मजबूती के साथ साथ सड़क दुर्घटनाओं को भी नियंत्रित करेगा।

Advertisements
Advertisements

You missed