Advertisements
Spread the love

भाजपा गम्हरिया पश्चिम मंडल कार्यसमिति की बैठक में भारत रत्न

अटल बिहारी वाजपेई को उनके जन्म जयंती पर किया गया नमन……

सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी की गम्हरिया पश्चिम मंडल कार्यसमिति की बैठक घाघी फुटबॉल मैदान में की गई। मंडल अध्यक्ष विमल साहू की अध्यक्षता में बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहित भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। मौके पर मंडल प्रभारी सह सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जन्म जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा गया कि प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट कवि, जनसंघ के संस्थापक, कुशल राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय बाजपेई जी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की संकल्प शक्ति, भगवान श्रीकृष्ण की राजनीतिक कुशलता और आचार्य चाणक्य की निश्चयात्मिका बुद्धि थी।

Advertisements

उन्होंने अपने जीवन का क्षण क्षण और शरीर का कण-कण राष्ट्र सेवा के यज्ञ में समर्पित कर दिया। उनका उद्घोष था कि हम जिएंगे तो देश के लिए और मरेंगे तो देश के लिए। उन्होंने कहा था कि भारत की पावन धरती का कण-कण शंकर है और बिंदु बिंदु गंगाजल है। उन्होंने भारत के उत्कर्ष और मां भारती की सेवा के लिए हंसते-हंसते प्राण न्योछावर कर दिए थे। उन्होंने बताया कि उन्हीं के प्रधानमंत्रित्व काल में झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हुआ था।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष विमल साहू द्वारा दिया गया। जबकि मंच का संचालन महामंत्री मंगल महतो ने किया। इस अवसर पर प्रभारी के रूप में मनोज कुमार चौधरी ने मंडल की गतिविधियों की जानकारी ली। और जिला, प्रदेश एवं केंद्र द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों की अपडेट जानकारी दी। बैठक को भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली, जिला महामंत्री राकेश सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने भी संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पंचायत की समस्याओं को प्रमुखता से दूर करने के टिप्स दिए। समापन पर मंडल के महामंत्री लव किशोर महतो द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की सुमित्रा महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक महतो, एससी मोर्चा अध्यक्ष हरिहर कालिंदी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष जलन मुर्मू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देबू महतो, कृष्णा दास, सुधा सोनार, चौधरी महतो, फटीक चंद्र दास, आनंद सहदेव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?