Spread the love

झामुमो ने वीर शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्वांजलि,कहा उनके सपनो को

साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि….

सरायकेला: सरायकेला के बैंगनबाड़ी चौक पर झामुमो द्वारा शनिवार को शहीद निर्मल महतो के जयंती अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर वीर शहीद निर्मल महतो को श्रद्वांजलि दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित झामुमो के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान,झायुमो के जिला सचिव बासुदेव महतो व केन्द्रीय सदस्य सुधीर महतो समेत उपस्थित सभी कार्यकर्त्ताओं ने बारी बारी से शहीद निर्मल महतो के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्वांजलि दी। जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान ने कहा वीर शहीद निर्मल महतो ने झारखंड अलग राज्य के लिए अपना बलिदान दिया। आज सभी लोगो को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरुरत है। कहा उनके सपनो का झारखंड बनाना ही उनके प्रति श्रद्वांजलि होगी। मौके पर युधिष्ठिर महतो,सीताराम महतो, लक्ष्मण महतो,नरेंद्र महतो,प्रकाश महतो,सुमंतो बेहरा,जन्नत हुसैन,संतोषी महतो,भवानी शंकर सतपति व संजय महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed