Spread the love

सिदाडीह में अनिल महतो ने अपनी पत्नी स्व. मालती किंचिगिया के जन्मदिवस

पर किया 300 कंबलों का वितरण…..

राजनगर : राजनगर प्रखंड के गेंगेरुली पंचायत अन्तर्गत सिदाडीह गांव में शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी नेता अनिल महतो ने अपनी स्वर्गवासी पत्नी मालती किंचिगिया(महतो) की जन्म दिवस पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उनकी याद में तीन गांव सिदाडीह, खीरी एवं कुनाबेड़ा में वृद्ध असह्ययों के बीच लगभग 300 कंबलों का वितरण किया। बता दें कि अनिल महतो की पत्नी मालती किंचिगिया(महतो) का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था और 27 अप्रेल 2021 में उनकी मृत्यु हो गई।वह एक शिक्षिका होने के साथ-साथ आजसु की पहली केंद्रीय अध्यक्ष थी। जिन्होंने झारखंड अलग राज्य में अहम भूमिका निभाई थी। और आंदोलनकारी नेत्री थी। अपनी स्वर्गीय पत्नी की याद में आंदोलनकारी नेता अनिल महतो ने कहा कि मैं प्रति वर्ष अपनी पत्नी की याद में इसी प्रकार कंबल वितरण करूंगा और कोई भी असहाय मेरे द्वारा में मदद के लिए कभी भी पहुंचे मैं उनकी सेवा अवश्य करूंगा। उनकी जन्मदिन के मौके पर अनिल महतो ने केक भी काटा। इस मौके पर आजसु नेता प्रकाश महतो,ग्राम प्रधान बैजनाथ महतो,रसोराज महतो,पूर्व सरपंच राधेश्याम महतो,हरेंद्र महतो,राजू महतो,जुरू महतो,वार्ड सदस्य लखन महतो,श्यामलाल,सहदेव, नंदलाल,बबलू,मुखिया सलमा देवी,तुलसीदास महतो,कासिनाथ महतो,विभीषण आदि मौजूद थे।

Advertisements

You missed